Current Affairs: Read this gainful Daily, Monthly and Yearly Current undertakings 2020, Current issues 2019,etc., Q&A for every single serious test UPSC, TNPSC, IAS, RRB and Latest Current Affairs 2020 for banking tests IBPS PO Clerk, SBI, RBI and that's only the tip of the iceberg. Give free test a shot most recent current issues question and replies, this Daily Current Affairs 2020 asset yields the realities about the occasions of International Current undertakings, National, Sports, Business, Banking Current Affairs 2020 and more which are improvement for the Government and Private Job wannabes.
दैनिक समसामयिक 10 फरवरी 2020
प्रश्न 1. महिला सुरक्षा को लेकर किस राज्य सरकार ने राज्य में देश का पहला “दिशा’” महिला पुलिस स्टेशन खोला है?क. केरल सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. पंजाब सरकार
घ. आंध्र प्रदेश सरकार
✔️सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. आंध्र प्रदेश सरकार – आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में महिला सुरक्षा को लेकर राज्य में देश का पहला “दिशा’” महिला पुलिस स्टेशन खोला है. राज्य के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने उद्घाटन किया है साथ ही आंध्र प्रदेश में 18 ‘दिशा’ पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे.
प्रश्न 2. हाल ही में किसने चेक ट्रंकेशन सिस्टम को पूरे देश में लागू करने की घोषणा की है?
क. केंद्र सरकार
ख. योजना आयोग
ग. भारतीय रिजर्व बैंक
घ. निति आयोग
✔️सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. भारतीय रिजर्व बैंक – भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में चेक ट्रंकेशन सिस्टम को पूरे देश में लागू करने की घोषणा की है. आरबीआई ने कहा है कि चेक ट्रंकेशन सिस्टम का सितंबर 2020 तक इसका इस्तेमाल हर जगह शुरू किया जाएगा.
प्रश्न 3. श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे हाल ही में भारत के किस शहर की यात्रा पर पहली बार आये है?
क. दिल्ली
ख. मुंबई
ग. कोलकाता
घ. वाराणसी
✔️सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. वाराणसी – श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे हाल ही में वाराणसी शहर की यात्रा पर पहली बार आये है. उन्होंने यात्रा के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की और विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण कार्य को देखा है.
प्रश्न 4. निम्न में से किस संस्थान ने हाल ही में “युवा विज्ञानी कार्यक्रम” के दूसरे सत्र की शुरुआत की है?
क. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन
घ. आरबीआई
ग. डीआरडीओ
घ. इनमे से कोई नहीं
✔️सही उत्तर देखे
उत्तर: क. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन – भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ने हाल ही में “युवा विज्ञानी कार्यक्रम” के दूसरे सत्र की शुरुआत की है. इस कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्रों को अन्तरिक्ष विज्ञान और इससे जुड़ी दूसरी तकनीक की जानकारी दी जाती है.
प्रश्न 5. 10 फरवरी 1947 को इनमे से किसकी स्थापना की गयी थी?
क. वर्ल्ड बैंक
ख. यूनेस्को
ग. नीदरलैंडस रेडियो यूनियन
घ. निति आयोग
✔️सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. नीदरलैंडस रेडियो यूनियन – 10 फरवरी 1947 को नीदरलैंडस रेडियो यूनियन की स्थापना की गयी थी.
प्रश्न 6. कोरोना वायरस के प्रकोप से किस कंपनी ने उल्सान कंप्लैक्स में उत्पादन स्थगित करने का फैसला किया है?
क. हीरो
ख. हौंडा
ग. ह्युंडई
घ. वोल्कासवेगन
✔️सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ह्युंडई – चीन में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप से ह्युंडई कंपनी ने उल्सान कंप्लैक्स में उत्पादन स्थगित करने का फैसला किया है. पांच प्लांट वाले इस नेटवर्क में प्रति वर्ष 14 लाख वाहनों का उत्पादन किया जाता है.
प्रश्न 7. कोरोना वायरस की वजह से किस देश ने वन्यजीव के व्यापार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है?
क. जापान
ख. चीन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. भारत
✔️सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. चीन – कोरोना वायरस की वजह से चीन ने वन्यजीव के व्यापार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. चीन में जंगली जानवरों के व्यापार और उनके सेवन की वजह से ही कोरोना वायरस का फैलाव हुआ है.
प्रश्न 8. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किस देश में अलकायदा नेता कासिम अल रिमी को मार गिराने की पुष्टि की है?
क. चीन
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. यमन
घ. भारत
✔️सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. यमन – राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यमन में अलकायदा नेता कासिम अल रिमी को मार गिराने की पुष्टि की है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल-कायदा ने कासिम अल रिमी को अरब देशों में आतंक की कमान संभालने की जिम्मेदारी दे रखी थी.
प्रश्न 9. हाल ही में किस देश में 140,000 डॉलर की परियोजना की लागत से दुनिया की सबसे बड़ी थ्रीडी प्रिंटेड इमारत बनायीं गयी है?
क. अमेरिका
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. संयुक्त राज्य अमीरात
घ. जापान
✔️सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. संयुक्त राज्य अमीरात – संयुक्त राज्य अमीरात के दुबई में 140,000 डॉलर की परियोजना की लागत से दुनिया की सबसे बड़ी थ्रीडी प्रिंटेड इमारत बनायीं गयी है. साथ ही कहा है की वर्ष 2030 तक 25 प्रतिशत इमारतों को थ्रीडी कर दिया जायेगा.
प्रश्न 10. हाथियों की बढ़ती जनसंख्या से परेशान होकर किस देश ने 60 हाथियों को मारने की अनुमति दे दी है?
क. जापान
ख. अफ्रीका
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. इंडोनेशिया
✔️सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. अफ्रीका – हाथियों की बढ़ती जनसंख्या से परेशान होकर अफ्रीका ने 60 हाथियों को मारने की अनुमति दे दी है. वर्तमान में अफ्रीका में करीब 1.30 लाख हाथी हैं. हाल ही में अफ्रीका ने 60 हाथियों को मारने का आदेश दिया है.